Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिजॉर्ट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 9 महिला डांसरों समेत 37 गिरफ्तार
  • देहरादून

रिजॉर्ट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 9 महिला डांसरों समेत 37 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/08/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। नौकरी का टारगेट पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत तो सभी करते हैं। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक एग्रीकल्चर कंपनी के एरिया मैनेजर ने जो किया उसकी वजह से 37 लोग हवालात पहुंच गए। ऋषिकेश के गंगा भोगपुर तल्ला स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी के भंडाफोड़ के बाद इन्हें पकड़ा गया है। पुलिस ने 9 महिला डांसरों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। मैनेजर ने खाद बेचकर चार करोड़ रुपये का टारगेट पूरा करने के लिए दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को लुभाने के लिए रेव पार्टी का आयोजन किया था।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की देर रात गंगा भोगपुर स्थित इवाना रिजॉर्ट में रेव पार्टी के आयोजन की सूचना मिली। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर रिजॉर्ट में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके पर पुलिस टीम को 9 महिलाएं डांस करतीं मिलीं जबकि 28 लोग ठुमके लगाते दिखे। पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को लक्ष्मणझूला थाने लाया गया। सभी का पुलिस ऐक्ट में चालान किया गया, जबकि रिजॉर्ट मालिक प्रशांत निवासी गंगा भोगपुर, यमकेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि रेव पार्टी का आयोजक मनोज कुमार निवासी मवाना, मेरठ यूपी है। वह पश्चिमी यूपी में एक एग्रीकल्चर कंपनी में एरिया मैनेजर है। पुलिस ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर,गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में वह कंपनी का काम देखता है। उर्वरक की बिक्री के लिए उसे मानसून सीजन में चार करोड़ रुपये का टर्नओवर का टारगेट कंपनी ने दिया था, जिसे पूरा करने के लिए कंपनी के दुकानदार और डिस्टीब्यूटर्स को लोकलुभावन पैकेज का झांसा देकर रेव पार्टी आयोजित की की गई थी।
इस पार्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर समेत अन्य जगहों से खाद बेचने वाले दुकानदार और डिस्ट्रीब्यूटर्स बुलाए गए थे।
रोक के बावजूद रिजॉर्ट खोल कर की गई पार्टी: थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम यमकेश्वर की ओर से मानूसन सीजन को देखते हुए बीते एक जुलाई से अग्रिम आदेश तक बंद होटल और रिजॉट को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद गंगा भोगपुर तल्ला में हरिद्वार- बैराज चीला रोड स्थित इवाना रिजॉर्ट का संचालन किया जा रहा था। इसी रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित की गई थी। छापेमारी में इसका खुलासा हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, कैंप कार्यालय में कर रही थीं जनसुनवाई
Next: अल्पसंख्यक संस्थानों की मान्यता केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित नहीं रहेगी: धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.