Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, कैंप कार्यालय में कर रही थीं जनसुनवाई
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, कैंप कार्यालय में कर रही थीं जनसुनवाई

RNS INDIA NEWS 20/08/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। यह हमला उन पर तब हुआ, जब वह सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर चिल्लाना शुरू कर दिया और उनको थप्पड़ भी मारा। इस दौरान काफी अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 41 वर्ष का राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक रिश्तेदार जेल में है और वह उनकी रिहाई के लिए प्रयास कर रहा है। इस संबंध में वह अपना पत्र लेकर मुख्यमंत्री के पास आया था। यह मामला कोर्ट में लंबित है। दिल्ली पुलिस आरोपी के बारे में और अधिक पता करने के लिए गुजरात पुलिस से संपर्क में है।
जनसुनाई में मौजूद अंजली रमेजा ने बताया, जब यह घटना हुई, तब वह मुख्यमंत्री लोगों को सुन रही थीं। हमें पीछे से शोर सुनाई दिया, और जब तक हम मुड़े, पुलिस हमलावर को पकड़ कर ले जा चुकी थी। पत्रकार ने उनसे थप्पड़ मारे जाने की बात पूछी तो उन्होंने बताया कि हां, उनके ऊपर हमला हुआ था और रेखा जी पूरी तरह सदमे में थीं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक से हमला हो गया, जो गलत है।
सूत्रों ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री पर पर एक भारी वस्तु फेंकी गई, जिससे वह जमीन पर गिर गईं थीं। आरोपी मौके पर कागज लेकर खड़ा था। उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ भी मारा, काफी गाली-गलौज की और धक्का दे दिया। उसने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे मुख्यमंत्री का सिर मेज से लड़ गया। मुख्यमंत्री फिलहाल चिकित्सा निगरानी में हैं और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री गुप्ता अपनी साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं, तभी उनको एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया। उन्होंने थप्पड़ मारने की बात से इंकार किया है और कहा कि मुख्यमंत्री सदमे में हैं। दिल्ली सरकार के मंंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार जनता के बीच जा रही हैं, जिससे राजनीतिक पार्टियां खफा हैं। उन्होंने इस हमले को राजनीतिक से प्रेरित और विरोधियों की साजिश करार दिया है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंदर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करते हैं। ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है, लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी या महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है? नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है दिल्ली पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वेलरी और नगदी के साथ महिला को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार
Next: रिजॉर्ट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 9 महिला डांसरों समेत 37 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.