Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक को अगवा कर मारपीट का आरोप, तहरीर दी
  • ऊधम सिंह नगर

युवक को अगवा कर मारपीट का आरोप, तहरीर दी

RNS INDIA NEWS 11/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बुलेट सवार युवकों पर युवक को अगवा कर मारपीट का आरोप है। युवक रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा था। आरोप है कि युवक को अधमरी हालत में उसके घर के बाहर फेंककर आरोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है और रक्षाबंधन पर घर आया था। शनिवार रात वह हल्द्वानी स्थित बहन के घर से राखी बंधवाकर करीब 12 बजे रुद्रपुर पहुंचा। बस स्टेशन के पास चाय पीते समय बुलेट सवार दो युवक पहुंचे और पार्टी करने की बात कहकर उसे बाइक के बीच में बैठा ले गए। आरोप है कि युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर पिटाई की। रविवार तड़के करीब चार बजे आरोपी उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। परिजनों ने अधमरी हालत में उसे देखकर अस्पताल पहुंचाया। युवक ने पुलिस को दी तहरीर में पुरानी रंजिश के चलते श्याम टाकीज रोड निवासी कुछ युवकों पर अपहरण और पिटाई का आरोप लगाया है। आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उनसे संभावित खतरों का तत्काल आंकलन कर अवगत कराया जाए: मुख्य सचिव
Next: झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के बाद महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.