Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए
  • हरिद्वार

डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए

RNS INDIA NEWS 03/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  अलकनंदा नदी में जल का प्रवाह अतिरिक्त 70 क्यूमेक बढ़ने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन स्विच नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। रविवार को जिला चमोली के विष्णु प्रयाग बैराज से अलकनंदा में 70 क्यूमेक अतिरिक्त जल प्रवाह बढ़ने के बाद गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि की आशंका पर डीएम ने जिले में सतर्कता के निर्देश जारी किए। डीएम ने बताया कि चमोली बैराज पर अचानक सिल्ट (गाद) बढ़ने के कारण अलकनंदा में जल का प्रवाह 182 क्यूमेक हो गया है। सामान्य तौर पर अलकनंदा में 112 क्यूमेक पानी का बहाव रहता है। सिल्ट के कारण जल के प्रवाह में 70 क्यूमेक की अतिरिक्त वृद्धि हुई है। इस कारण निचले हिस्सों में जल प्रवाह तीव्र होने की आशंका से जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है। डीएम ने बताया कि जल वृद्धि की संभावनाओं के तहत लोगों से गंगा के तटीय इलाकों में जाने से बचने, गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह
Next: आरोपी डिप्टी सीएमओ को जमानत के लिए जाना पड़ेगा कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.