Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आरोपी डिप्टी सीएमओ को जमानत के लिए जाना पड़ेगा कोर्ट
  • रुद्रप्रयाग

आरोपी डिप्टी सीएमओ को जमानत के लिए जाना पड़ेगा कोर्ट

RNS INDIA NEWS 03/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिन तिलणी में हुई कार-बाइक दुर्घटना में आरोपी चमोली के डिप्टी सीएमओ को अब जमानत के लिए कोर्ट जाना पड़ेगा। पुलिस मुकदमे के बाद विवेचना कर रही है जबकि नोटिस के आधार पर आरोपी को छोड़ दिया गया है। वहीं दूसरी ओर दो दर्जन क्षेत्रीय लोगों ने घोलतीर चौकी में जाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए हिट एंड रन का मामला दर्ज करते हुए जेल भेजने की मांग की। रविवार को पुलिस द्वारा पूरी घटना की पूछताछ के लिए आरोपी डिप्टी सीएमओ डॉ मोहम्मद शाह हुसैन, उनकी पत्नी और बेटी को घोलतीर चौकी में लाया गया। जहां पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। घटना के बाद से आक्रोशित क्षेत्रीय लोग लगातार विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को भी लोगों ने चौकी घोलतीर में विरोध जताया। स्थानीय निवासी सुनील, रमेश चन्द्र एवं देवेंद्र चौधरी ने आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की मांग की। हालांकि बाद में किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाया गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तेज रफ्तार से आ रही कार से बाइक को रगड़ते हुए काफी दूर तक ले जाया गया। इधर, पुलिस ने दुर्घटना के मामले में बीते दिन ही कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर लिया था, जिसमें घोलतीर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह रावत विवेचना कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को नोटिस के आधार पर छोड़ दिया गया है जबकि उसकी जमानत कोर्ट स्तर से होगी। पुलिस ने बताया कि बीते दिन वाहन में आरोपी डिप्टी सीएमओ, उनकी पत्नी, बेटी और दो बच्चे कुल मिलाकर पांच लोग सवार थे। रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रतूड़ा में रख दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एक गंभीर युवक का देहरादून में ऑपरेशन किया गया है। उनकी स्थिति में अब कुछ सुधार है, किंतु नाजुक बनी है। जबकि दूसरे युवक का भी रुद्रप्रयाग में हाथ का ऑपरेशन किया गया। घटना से लोगों में आक्रोश बना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए
Next: नंदा देवी मेले की तैयारियाँ तेज़, 28 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.