Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एक्सिस बैंक कर्मचारी बनकर 80 हजार की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

एक्सिस बैंक कर्मचारी बनकर 80 हजार की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताकर साइबर ठग ने युवक से 80 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने न सिर्फ पीड़ित का भरोसा जीता, बल्कि तकनीकी तरीके से उसके फोन का एक्सेस भी ले लिया और फिर खाते से रकम उड़ा दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनुज कांत निवासी वार्ड नं 37 दरियानगर ने तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर 14 जुलाई को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। उसने अनुज को उनके क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार अंक भी बताए, जिससे अनुज को विश्वास हो गया कि वह बैंक कर्मचारी है। इसके बाद बातचीत के दौरान साइबर ठग ने किसी तकनीकी माध्यम से अनुज के मोबाइल का रिमोट एक्सेस ले लिया। फिर 17 जुलाई को उनके क्रेडिट कार्ड से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। जब अनुज को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत एनसीआरपी (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई और फिर स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी व धमकी देने के आरोप में कंपनी के पूर्व डायरेक्टर पर केस दर्ज
Next: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.