Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में एक लाख 80 हजार 232 मतदाता करेंगे द्वितीय चरण में मतदान
  • चमोली

चमोली में एक लाख 80 हजार 232 मतदाता करेंगे द्वितीय चरण में मतदान

RNS INDIA NEWS 26/07/2025
rns featured image new

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चमोली में 28 जुलाई को होगा द्वितीय चरण का मतदान

चमोली(आरएनएस)।    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद चमोली में 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण का मतदान किया जाएगा। जनपद में द्वितीय चरण में दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी में मतदान किया जाना है। जिसमें जनपद के एक लाख 80 हजार 232 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चमोली में द्वितीय चरण में 17 जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 383 ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान होगा। द्वितीय चरण के मतदान के लिए जिले कुल 88 हजार 221 महिलाएं और 92 हजार 11 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद के दशोली विकासखंड में 3 जिला पंचायत सदस्य, 29 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 67 ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों के लिए 15 हजार 523 महिलाएं व 16 हजार 688 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। इसी क्रम में गैरसैंण विकास खंड में 5 जिला पंचायत सदस्यों, 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 95 ग्राम प्रधानों के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिसमें 23 हजार 963 महिला व 23 हजार 986 पुरुष मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नंदानगर में 3 जिला पंचायत सदस्य, 28 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 54 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों के लिए 14 हजार 82 महिलाएं के साथ 16 हजार 107 पुरुष मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। कर्णप्रयाग में 3 जिला पंचायत, 31 क्षेत्र पंचायत और 94 ग्राम प्रधान के पदों के लिए द्वितीय चरण में मतदान होगा। इस दौरान यहां 28 हजार 653 महिला व 19 हजार 251 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और पोखरी विकास खंड में द्वितीय चरण में 3 जिला पंचायत, 25 क्षेत्र पंचायत और 73 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके लिए विकास खंड की 15 हजार 262 महिला और 15 हजार 979 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकार/जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि जनपद में द्वितीय चरण में पांच विकास खंडों में 28 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सभी स्थानों पर सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया आयोजित करने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमैल करने का आरोपी धरा
Next: गौरीकुंड में बोल्डर गिरने से पैदल मार्ग बंद, केदारनाथ जाने से रोके यात्री

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.