Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी विधायक ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की मांग की
  • टिहरी

टिहरी विधायक ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की मांग की

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाने और जल्द से जल्द शिलान्यास किए जाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और टीएचडीसी के सीएमडी आर.के. विश्नोई से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है। विधायक उपाध्याय ने बताया कि 15 जुलाई 2024 को टीएचडीसी के सीएमडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि टीएचडीसी मेडिकल काउंसिल के मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज बनाकर राज्य सरकार को सौंपेगा। मुख्यमंत्री ने इस पर सचिव स्वास्थ्य को जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद इस परियोजना में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। टीएचडीसी ने अपने बजट में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा है। प्रशासन द्वारा भागीरथीपुरम के पास इणियां क्षेत्र में 13 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा गया, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। हाल ही में विद्युत मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है, जिससे उम्मीद बनी है। विधायक ने टिहरी की जनभावनाओं और बलिदान को सम्मान देने के लिए मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शिलान्यास करने की मांग दोहराई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में सावन की शिवरात्रि पर लगी शिवभक्तों की लाइन
Next: राशिफल 24 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.