Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ फैशन सम्मेलन का आयोजन
  • देहरादून

देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ फैशन सम्मेलन का आयोजन

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
17 (6)

मिस्टर व मिस उत्तराखंड 2021 के विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून। देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को एक फैशन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मिस्टर व मिस उत्तराखंड 2021 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैशन जगत की जानी मानी हस्तियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन बज कंपनी एवं देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के फैशन डिजाइन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियां जिसमें गणेश व्यास (फैशन स्टाइलिस्ट), डिजाइनर रिशु शर्मा चौहान, स्वागत रंजन (फैशन उद्यमी), डिजाइनर नमन सूरी, पदमक्ष सैलून अकैडमी के वेंकटेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके जीवन के अनुभव और करियर को बेहतर दिशा देने के लिए काम आने वाले अनुभव साझा किये। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में मौजूद अन्य विकल्पों की ओर विद्यार्थियों का ध्यान भी आकर्षित किया। इस अवसर पर दीपा आर्या (विभागाध्यक्ष, फैशन विभाग) ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध एवं विख्यात डिजाइनरों और उभरते हुए नवीन डिजाइनरों को एक मंच पर लाना था। अमन बंसल (प्रबंध निदेशक, डी.बी.जी.आई) ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय डिजाइनरों ने भारत का नाम रोशन किया है हालांकि डिजाइनर भारतीय परिधान एवं संस्कृति को फैशन के माध्यम से विश्व पटल पर लाने में उतना सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है युवा डिजाइनर उत्तराखंड के परिधान एवं भारतीय संस्कृति को फैशन इंडस्ट्री में एक मुकाम तक पहुंचाए। इस अवसर पर डॉ आर.के त्रिपाठी (निदेशक, अनुसंधान एवं विकास,डी. बी.जी.आई), प्रोफेसर शुभाशीष गोस्वामी (संयुक्त निदेशक, डी.बी जी.आई ) प्रोफेसर दिग्विजय सिंह (संयुक्त निदेशक, डी.बी. आई.एम.एस), साजिया अंसारी, बुशरा नूर, राखी विरमानी, रितिका पूरी, रजत रॉय, डॉ प्रेरणा बडोनी (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी), दीक्षा नौटियाल एवं अन्य फैकेल्टी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसक जाने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Next: मोदी सरकार में महंगाई दर सबसे कम का रिकॉर्ड: भगत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.