Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • महाकाली नदी पर बनी झील के फटने की आशंका के चलते नेपाल ने किया अलर्ट जारी
  • चम्पावत

महाकाली नदी पर बनी झील के फटने की आशंका के चलते नेपाल ने किया अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

चम्पावत। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मालपा के महाकाली नदी पर बनी एक झील के फटने की आशंका की रिपोर्ट से नेपाल प्रशासन में हडक़ंप मचा है। नेपाल प्रशासन की ओर से जारी ऐसी रिपोर्ट के बाद भारतीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। नेपाल ने अलर्ट जारी करते हुए महाकाली और शारदा किनारे बसी आबादी और नदी में कार्य कर रहे लोगों को सतर्क रहने का फरमान जारी किया है। नेपाल के सीमांत कंचनुपर जिले के जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कृष्णानंद जोशी की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से दार्चुला के मालपा नामक स्थान में महाकाली नदी पर बनी झील के किसी भी वक्त फटने की आशंका है। ऐसा होने पर उसमें जमा पानी तबाही का कारण बन सकता है। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि नेपाल प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट की जानकारी है, लेकिन भारतीय प्रशासन के पास फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर एनएचपीसी के टनकपुर बैराज प्रशासन और खनन में लगे श्रमिकों को अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल प्रशासन की इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यदि झील के फटने की आशंका है तो सुरक्षा के हर एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। धारचूला के एसडीएम अनिल शुक्ला के अनुसार उनको इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वह इस बारे में पता लगाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: तेंदुए की खाल बेचने जा रहे 3 वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार
Next: पर्यटन मंत्री महाराज अल्मोड़ा दौरे पर

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.