Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एंट्री ड्रग्स पॉलिसी बनाने के साथ गढ़वाल और कुमांऊ में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने की पैरवी
  • देहरादून

एंट्री ड्रग्स पॉलिसी बनाने के साथ गढ़वाल और कुमांऊ में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने की पैरवी

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में इस समय ढाई सौ से अधिक नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं, लेकिन अब तक इनकी पंजीकरण और निगरानी की व्यवस्था तक नहीं है। दूसरी तरफ ड्रग्स की समस्या विकराल हो रही है। इसलिए पुलिस ने सरकार के सामने एंट्री ड्रग्स पॉलिसी बनाने के साथ ही गढ़वाल और कुमांऊ में एक- एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने की पैरवी की है। ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि ड्रग्स की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसका प्रमाण प्रदेशभर में धड़ल्ले से खुल रहे नशा मुक्ति केंद्र हैं। इनकी संख्या ढाई सौ तक पहुंच गई है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भर्ती हैं। लेकिन अब तक इन केंद्रों के पंजीकरण और नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। अशोक कुमार के मुताबिक गत दिनों पुलिस मुख्यालय आए सीएम के सामने पुलिस ने सभी विभागों के सहयोग से एंट्री ड्रग्स पॉलिसी बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिस पर सीएम ने सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक एक भी सरकारी नशा मुक्ति केंद्र न होने से नशे के लती व्यक्ति को निजी केंद्र में भर्ती कराने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पुलिस ने दोनों मंडलों में एक- एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने का भी प्रस्ताव दिया है।
डीजीपी ने कहा कि जल्द ही पुलिस थाना, चौकियों में जनता से नियमित संवाद की व्यवस्था बनाई जाएगी। प्रत्येक तीन महीने में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस को स्मार्ट बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। बीट अधिकारी अब मोबाइल पर ही ई डायरी लिख सकेंगे। स्मार्ट हेलमेट, पीएम रिपोर्ट ऑनलाइन किए जाने और ड्रोन के जरिए ऊंची बिल्डिंग में आग बुझाने के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस पाठ्यक्रम में भी साइबर क्राइम को भी शामिल किया जा रहा है। मार्च तक प्रदेश के सभी थानों में महिला केबिन बना दिए जाएंगे। डीजीपी ने कहा कि इंस्पेक्टर रैंक के थानों में, बिना कारण बताए, एसआई को थानाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। साथ ही एक साल से पहले यदि थानाध्यक्ष को बदला जाता है तो, जिला पुलिस प्रमुख को रेंज अधिकारी को कारण बताना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश बना भारत
Next: ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसक जाने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.