Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हरेला पर्व पर 40 हजार से अधिक पौधों का होगा रोपण
  • रुद्रप्रयाग

हरेला पर्व पर 40 हजार से अधिक पौधों का होगा रोपण

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में हरेला पर्व पर 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। हरेला को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की बैठक ली जिसमें हरेला महोत्सव की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा की गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस मौके पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद में पहले दिन 40 हजार से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में चिन्हित स्थानों पर विशेष रूप से फलदार पौधों का वृहत स्तर पर रोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दीर्घकालीन लाभ भी प्राप्त हो सके। हरेला पर्व 16 जुलाई से शुरू होकर एक माह तक मनाया जाएगा। पर्व में विद्यालय परिसरों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, विभागीय परिसरों, नदियों के किनारे और नगर क्षेत्रों के पार्कों को पौधारोपण के लिए चयनित किया जाएगा। जनपद में इस कार्य के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। साथ ही, प्रभागीय वनाधिकारी को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पौधरोपण के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक जिला स्तरीय अधिकारी नामित किया गया है, जो संबंधित क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों, विद्यालयों, अस्पताल केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं मतदान केंद्रों पर पौध पहुंचाने में मदद करेंगे। केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग की विशिष्टता को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि इस क्षेत्र में भी विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जल एवं प्रकृति के संबंध को बेहतर बनाने एवं पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन में निर्मित पानी की टंकियों के समीप भी पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग याक्षी अरोड़ा, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, प्रभागीय अधिकारी जिला कार्यालय डीएस रौतेला आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोपीनाथ मंदिर के शीर्ष पर कलश पुनर्स्थापित किया
Next: आंचल फर्स्वाण बनी मिस पर्सनेलिटी, कैट वॉक में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.