Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में हर रोज 10 लाख जांच करने की योजना: हर्षवर्धन
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

देश में हर रोज 10 लाख जांच करने की योजना: हर्षवर्धन

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
harshvardhan

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आरएनएस)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में हर दिन कोविड-19 की करीब पांच लाख जांच की जा रही है और अगले एक-दो महीने में यह दोगुनी हो जाएगी।
कोविड-19 से मुकाबले के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की प्रौद्योगिकी पर एक संग्रह को जारी करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि देश में ठीक होने की दर 64 प्रतिशत से अधिक है और मृत्यु दर 2.2 प्रतिशत है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वायरस से निपटने में चिकित्सा बिरादरी के साथ योगदान दे रहे वैज्ञानिक समुदाय की भी सराहना की । हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोविड-19 का पहला मामला 30 जनवरी को आया था और छह महीने हो चुके हैं लेकिन लड़ाई अब भी जारी है । विशाल देश और बड़ी आबादी होने के बावजूद हर मोर्चे पर वायरस के खिलाफ कामयाबी से निपटा गया है । देश में स्वास्थ्य ढांचे को चुस्त-दुरूस्त किए जाने पर मंत्री ने कहा कि छह महीने पहले देश में वेंटिलेटर का आयात होता था लेकिन अब तीन लाख वेंटिलेटर निर्माण की क्षमता तैयार हो गयी है। उन्होंने कहा कि अब अधिकतर वेंटिलेटर देश के भीतर ही बनाए जा रहे हैं । भारत करीब 150 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की आपूर्ति कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अप्रैल में हम रोजाना 6000 जांच कर पा रहे थे । आज हर दिन पांच लाख से ज्यादा जांच हो रही है । अगले एक-दो महीने में रोजाना 10 लाख जांच करने की हमारी योजना है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के भीतर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोविड-19 से संबंधित निर्यात रोक दिया गया। हालांकि, शुक्रवार को मंत्री समूह की बैठक में इस पर प्रस्तुति दी जाएगी कि निर्यात को फिर से खोलने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण उपकरणों के उत्पादन को तेज करने के लिए देश में उठाए गए कदमों की बदौलत ऐसा हुआ। हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका तैयार करने के लिए दुनिया भर में प्रयास हो रहा है और भारत भी इस कवायद में पीछे नहीं है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में 720 डॉक्टरों की और होगी भर्ती : सीएम
Next: 10वीं की छात्रा दस दिन से गायब

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.