Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर कांग्रेस ने सरकार की विफलताएं गिनाईं
  • देहरादून

महानगर कांग्रेस ने सरकार की विफलताएं गिनाईं

RNS INDIA NEWS 09/07/2025
rns featured image new
देहरादून(आरएनएस)।  महानगर कांग्रेस ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर सरकार की विफलताएं गिनाई। पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल को लेकर उनके अपने ही सांसद, विधायक और पदाधिकारी सवाल उठा रहे हैं। उनके ऐसे कई बयान आ चुके हैं। साफ है कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि चार साल नाकामियों, जन विरोधी नीतियों और देवभूमि की अस्मिता पर हुए हमले के जाने जाएंगे। बेरोजगारी और पलायन में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जो सरकार के खोखले दावों की असलियत उजागर करती है। महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। खनन और भू माफिया को संरक्षण के आरोप खुद भाजपा नेता लगा रहे हैं। उपनल, आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों की उपेक्षा, पेंशन बहाली योजना को लेकर सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। मलिन बस्तियों को दमन कर उजाड़ते हुए गरीबों को बेघर किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति खराब है। पत्रकार वार्ता में दून के ड्रेनेज सिस्टम और स्मार्ट सिटी पर करोड़ों खर्चने के बाद भी स्थिति खराब है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि किन्नरों की बधाई दरों को सरकार की ओर से तय किया जाना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस 11 जुलाई को नगर निगम में प्रदर्शन करेगी। पत्रकार वार्ता में अमरजीत सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, सुनील जायसवाल, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी बोर्ड में 127 करोड़ का बजट मंजूर
Next: राशिफल 10 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.