Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक
  • देहरादून

सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

१ से १० मार्च तक गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ-२०२१ सहित कई अहम फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि है कि एक से १० मार्च तक प्रदेश की ग्रीष्मकाली राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित होगा। प्रदेश का बजट ०१ मार्च को सदन में रखा जाएगा। बताया कि बजट के लिए सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ-२०२१ के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिकृत किया गया है। उसके बाद जल्द ही कुंभ को लेकर एसओपी जारी की जाएगी। इस संबध में मुख्यमंत्री आखाड़ा परिषद के वार्ता करेंगे। सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ को लेकर केंद्र की गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी भी सूरत में गाइडलइान्स में शिथलता नहीं होगी। चूंकि, कुंभ के दौरान, देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है इसलिए सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करवाया जाएगा ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। बता दें कि कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन संचालन पर रोक लगाने की भी मांग की गई थी। स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर बनाई गई जिलाधिकारियों के अधीन जिला स्तरीय समिति, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के पुनर्गठन के संबंध में, सदस्य के संबंध में, निर्णय किया गया कि अब सांसद या भारत सरकार के मंत्री के नामित सदस्य और विधायक या मंत्री के नामित सदस्य भी सदस्य बन सकेंगे। कौशिक ने बताया कि जल जीवन मिशन के ढांचे को स्वीकृत किया गया है। सरकार की ओर से विभाग के लिए ९७ पदों पर सहमति बनने के बाद स्वीकृत भी किया गया है। उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली, २०२१ प्रख्यापन के संबंध में अगली कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा। कौशिक ने बताया उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली २०२१ प्रख्यापन के अंतर्गत प्रमोशन के संबंध में नियमावली प्रख्यापित की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से निकला किशोर लापता
Next: केदारनाथ व बदरीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करें: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.