Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में प्रथम रैंडमाइजेशन सम्पन्न, पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम चयनित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में प्रथम रैंडमाइजेशन सम्पन्न, पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम चयनित

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम के चयन के लिए पहली रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेषीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। प्रक्रिया के तहत कुल 9059 कार्मिकों का रैंडमाइजेशन किया गया, जिनमें से 1516 को पीठासीन अधिकारी और 1516 को मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में चुना गया। इन अधिकारियों का चयन जनपद के सभी 11 विकासखंडों से प्राप्त कर्मचारियों के डेटा के आधार पर यादृच्छिक तरीके से किया गया। रैंडमाइजेशन के इस चरण में केवल पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम की ड्यूटी तय की गई है। चयनित कार्मिकों के अनुसार ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और तैनाती की योजना तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य एक अत्यंत संवेदनशील और उत्तरदायित्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नियुक्त अधिकारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित कार्मिकों को समय पर सूचना दी जाए और उनके प्रशिक्षण में सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय, निर्वाचन शाखा के कर्मचारी और तकनीकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध रूप से तुन की लकड़ी ले जा रहे तीन गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त
Next: सभी विभाग बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रेजेंटेशन तैयार करें : मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.