Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति जंगल से गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति जंगल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने पथरी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
पथरी थाने में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीओ लक्सर विवेक कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया आरोपी जगपाल उर्फ जग्गा पुत्र आसा उर्फ आशेराम निवासी शिवगढ़ ने सोमवार को अपनी पत्नी ममता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। आरोपी हत्या के बाद पथरी के जंगलों में छिप गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया। महिला के पिता वेदपाल पुत्र मुकनदा निवासी महाराजपुर ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आरोपी को रात के समय पथरी के जंगल से गांव की ओर जाते हुए रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में आरोपी जगपाल ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। उसने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह अवैध संबंध को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आंगन में पड़ी कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। पथरी प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने उसकी हत्या की है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। संबंध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पथरी अमरचंद शर्मा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद, भागीरथी भंडारी, अनंतपाल, कांस्टेबल संतोष, दिनेश, देवेंद्र, संदीप राणा, मदन पाल, नीलम राजा राम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 वार्ड में तैनात डॉक्टरों एवं अन्य कार्मिकों को दी जायेगी 11-11 हजार रु की सम्मान राशि : सीएम
Next: पहाड़ी से गिरकर छह मवेशियों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.