Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया पर सीएमई कार्यक्रम संपन्न
  • अल्मोड़ा

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया पर सीएमई कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 05/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में शनिवार को सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एनेस्थीसिया विषय पर केंद्रित इस एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों, तकनीकों और प्रोटोकॉल की जानकारी साझा करना था, ताकि चिकित्सकों और प्रशिक्षुओं को अपने कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिल सके। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. पी. भैसोड़ा के मार्गदर्शन और एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय और राज्य स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शैक्षणिक व्याख्यानों और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक चिकित्सकीय अवधारणाओं से अवगत कराया। विशेष रूप से एयरवे मैनेजमेंट, बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर एम्स ऋषिकेश से डॉ संजीव अग्रवाल, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से डॉ हेम चंद्र भट्ट, डॉ आदित्य चौहान, डॉ पल्लवी चौहान, डॉ साइमा खान, डॉ हरीश सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा शिक्षा में सतत अद्यतन रहने की आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों बल्कि संकाय सदस्यों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुरूप स्वयं को लगातार प्रशिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. उर्मिला पलड़िया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और विभाग की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन एनेस्थीसिया विभाग की टीम द्वारा किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालश्रम कर रहे 43 नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू
Next: मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को  हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.