Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 1 करोड़ परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन देगी मोदी सरकार, बजट में निर्मला सीतारमण ने की बड़ी घोषणा
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

1 करोड़ परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन देगी मोदी सरकार, बजट में निर्मला सीतारमण ने की बड़ी घोषणा

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया। इस बजट में कई लोकलुभावन घोषणाएं की गईं। बजट में गरीब वर्ग को खास तवज्जो दी गई। जैसे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि वित्त मंत्री ने बताया कि 1 करोड़ और लोग जोड़े जाएंगे। इसके साथ-साथ देश के 100 जिले सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ेंगे। अभी तक 8 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिये गये हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा शहरी जल जीवन की शुरुआत और शहरी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की घोषणा की गई। श्रीमती सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि शहरी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 में पांच वर्षों के दौरान 1,41,678 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इसके तहत शहरी निर्माण के मलबे का प्रबंधन, गंदा पानी निपटान प्रबंधन, मल प्रबंधन, स्रोत अलगाव और कचरे के ढेर के जैव उपचारण जैसे प्रबंधन पर जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि शहरी जल जीवन मिशन के तहत पांच वर्षों में 2.87 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सभी 4,378 शहरी निकायों के 2.86 करोड़ घरों तक नल के पानी पहुंचाना और पांच सौ अमृत शहरों में तरल कचरा प्रबंधन करना है। उन्होंने कहा कि बजट में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में में 10 लाख की आबादी से ज्यादा वाले 42 शहरी केन्द्रों में 2,217 रुपए का प्रावधान किया गया है।
क्या है उज्ज्वला योजना: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिली है। इसे 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) का कनेक्शन देती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (उज्ज्वला योजना ) केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षा क्षेत्र को चार लाख 78 हजार करोड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-ऐतिहासिक
Next: 5.75 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.