Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का फोन बंद आने पर डीएम नाराज
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का फोन बंद आने पर डीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 01/07/2025
rns featured image new

डीएम ने श्रीनगर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान फोन बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी को फोन तत्काल सुचारु करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनका कार्य सिर्फ फोन उठाना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पटवारी और अधिकारियों से वर्षा की मात्रा, जलस्तर व अन्य जानकारियां एकत्र करना भी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को श्रीनगर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा दर्शन बैंड स्थित गोशाला, निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर, गंगा संस्कृति केंद्र, अलकेश्वर घाट, श्रीनगर तहसील व चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। गोशाला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एबीसी सेंटर को विस्तारित करने और पशु रखरखाव के लिए गाइडलाइन अनुसार समिति गठन के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को निर्देश दिए कि भवन तैयार होने तक मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी के समन्वय से आवश्यक उपकरणों को खरीदे जाने की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सेंटर के संचालन के लिए तत्कालिक व्यवस्था के रूप में पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने गोशाला का भी निरीक्षण किया और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि टैग लगे हुए आवारा पशुओं के स्वामियों की पहचान करते हुए उन पर चालानी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बताया कि ग्राम स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गायें खुली सड़कों पर न छोड़ी जाएं। तहसील निरीक्षण में डीएम ने साफ-सफाई बनाये रखने और अवसंरचना विकास हेतु कार्ययोजना तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा। संग्रह अनुभाग में बड़े बकायेदारों से वसूली प्रक्रिया तेज करने के निर्देश अमीन को दिए। डीएम ने अलकेश्वर घाट पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, चेंजिंग रूम की मरम्मत, पेयजल सुविधा मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा दीवार की डीपीआर की जानकारी ली और कहा कि दीवार को तेज बहाव से सुरक्षित रखने के लिये इसे और मजबूत किया जाये। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर मेयर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, ग्रामीण निर्माण विभाग के ऐई राजीव गर्ग, प्रभारी तहसीलदार दीपक भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय
Next: डॉक्टर्स-डे पर मेडिकल कॉलेज में आठ चिकित्सकों को नवाजा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.