Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डॉक्टर्स-डे पर मेडिकल कॉलेज में आठ चिकित्सकों को नवाजा
  • पौड़ी

डॉक्टर्स-डे पर मेडिकल कॉलेज में आठ चिकित्सकों को नवाजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   डॉक्टर्स-डे पर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मंगलवार को बेहतर कार्य करने वाले आठ डॉक्टरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि एक जुलाई 1882 को जन्मे डॉ. बीसी रॉय ने न केवल भारत की चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाया, बल्कि स्वास्थ्य नीति के निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सयाना ने कहा कि डॉक्टरों को गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और समाज में व्याप्त पुरानी मान्यताओं को चुनौती देने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस छात्रों एवं पीजी छात्रों को ऐसे महान चिकित्सकों से प्रेरणा लेते हुए अपनी नींव मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने दून में आयोजित हुए कार्यक्रम में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दयाकृष्ण टम्टा एवं ब्लड बैंक से प्रोफेसर डॉ. दीपा हटवाल के सम्मानित होने पर बधाई दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 की थीम है मास्क के पीछे: कौन उपचारक को ठीक करता है? यह थीम डॉक्टरों के मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करती है। महामारी और अत्यधिक कार्यभार के चलते चिकित्सकों को भी देखभाल और सहारे की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस छात्रा सौम्या पंत एवं इशांक सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. राकेश रावत, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. मोहित सैनी आदि मौजूद थे। इन चिकित्सकों को मिला सम्मान- मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनीता रावत, डॉ. नियती ऐरन, डॉ. विक्की बक्शी, डॉ. सरेन्द्र सिंह नेगी, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. लक्ष्मण यादव, डा. आरती पाल, डॉ. विनोद तिवारी को सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का फोन बंद आने पर डीएम नाराज
Next: विकासनगर में जल्द बनाई जाएगी पार्किंग और चौराहों पर लगेंगे हाईमास्ट लाइट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.