Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बजट में कोरोना टीके के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान
  • देहरादून

बजट में कोरोना टीके के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

देहरादून। केंद्रीय बजट में कोरोना टीके के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने से राज्य में भी जल्द सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण होने की उम्मीद जाग गई है। राज्य की एक करोड़ से अधिक की आबादी कोरोना टीके का इंतजार कर रही है। अभी तक राज्य को सिर्फ दो लाख के करीब टीके ही मिल पाए हैं जिससे 87 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का ही टीकाकरण होना है। केंद्र सरकार की योजना दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर, बुजुर्ग और बीमार लोगों के टीकाकरण की है। लेकिन अन्य लोगों का टीकाकरण कैसे और कब होगा इस पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। अब केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया है कि कोरोना टीके के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस राशि का उपयोग आम लोगों तक टीका पहुंचाने में हो सकता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इस राशि का उपयोग किस तरह से किया जाएगा। लेकिन विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि इस राशि से लोगों को निशुल्क टीके की राह आसान हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर, बीमार और बुजुर्ग लोगों के टीकाकरण का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। बजट में 35 हजार करोड़ का ऐलान होने के बाद अब अन्य वर्ग के टीकाकरण को लेकर भी अहम निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि देश में दो अन्य कोरोना टीकों के विकास पर भी काम चल रहा है। ऐसे में इस राशि का उपयोग टीका विकसित करने सहित अन्य रिसर्च कार्यों के लिए भी किया जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विपरीत परिस्थितियों में बहुत ही समावेशी बजट प्रस्तुत किया गया है: सीएम
Next: 1 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड बजट सत्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.