Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। अपने मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। गौटिया वार्ड नम्बर 6 निवासी जलील अहमद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन शमुशल निशा का विवाह 2004 में हल्द्वानी लाइन नंबर 18 निवासी युवक से हुआ था। जिससे उसके एक पुत्र व दो पुत्री हैं। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज को लेकर उत्पीडऩ करते थे। जलील अहमद ने कहा कि सात जुलाई को पति और ससुरालियों ने पीटकर उसकी बहन को घायल कर दिया। आठ जुलाई को वह अपनी बहन को वापस घर ले आया। बहन का नागरिक चिकित्सालय में उपचार कराया। जलील अहमद का आरोप है कि मारपीट के दौरान आई चोट व भूखा प्यासा रखने से उसकी बहन की 29 जुलाई की रात को मौत हो गई। वहीं बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान ने कहा कि घटना स्थल हल्द्वानी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर हल्द्वानी पुलिस को भेजी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडबी और ट्रांसयूनियन सिबिल ने एमएसएमई सक्षम का किया शुभारंभ
Next: प्रदेश में 720 डॉक्टरों की और होगी भर्ती : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.