Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
  • पौड़ी

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। गोविंदघाट से ऋषिकेश लौट रहे श्रद्धालुओं ने सतर्क रहते हुए अपनी जान बचाई है। शराब पीकर वाहन चला रहे ड्राइवर के खिलाफ यात्रियों ने शिकायत पुलिस से की। श्रीनगर पुलिस की तत्परता ने एक संभावित हादसे को टाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 यात्रियों का एक समूह हेमकुंड साहिब की यात्रा पूर्ण कर गोविन्दघाट से टेंपो ट्रैवलर वाहन में ऋषिकेश की ओर लौट रहा था। रास्ते में भोजन के लिए रुकने पर यात्रियों को चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ कि उसने भोजन के साथ शराब का सेवन किया है। शुरुआत में इसे भ्रम माना गया, लेकिन जब वाहन आगे बढ़ा और श्रीनगर की ओर बढ़ने लगा, तो चालक की लापरवाही और असंतुलित ड्राइविंग से उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई। ऐसे में श्रीनगर के पास पहुंचते ही यात्रियों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को रोक लिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि चालक की मेडिकल जांच के बाद उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद वाहन को बाजार चौकी, श्रीनगर लाया गया। बताया कि यात्रियों ने साफ कहा कि वे आगे की यात्रा चालक के साथ नहीं करेंगे। कहा कि पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें श्रीनगर से ऋषिकेश के लिए रवाना किया। साथ ही श्रीनगर से ऋषिकेश तक का किराया भी वापस यात्रियों को लौटाया गया। बताया कि पुलिस ने चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित टेंपो ट्रैवलर को सीज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसबी गुरिल्लाओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई
Next: ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.