Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग बस हादसे में लापता एक यात्री का शव बरामद
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग बस हादसे में लापता एक यात्री का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुई बस दुर्घटना में लापता यात्रियों की खोजबीन लगातार जारी है। शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएएफ, जल पुलिस के जवानों ने अलकनंदा नदी किनारे सघन खोजबीन अभियान चलाया। सर्च एंड रेस्क्यू के दौरान एक यात्री का शव बरामद हुआ है। जबकि अभी भी 8 शवों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया। 9 लापता लोगों की खोजबीन के लिए सभी जवानों के सुयंक्त सहयोग से घटनास्थल घोलतीर के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग के साथ ही श्रीनगर तक अनेक जगहों पर सर्चिंग की गई। अलग-अलग संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग और राफ्ट की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। खोजबीन के दौरान रेस्क्यू टीमों को रतूड़ा क्षेत्र में नदी किनारे एक शव बरामद हुआ है। इस शव को जवानों द्वारा सड़क तक लाया गया जहां से शव वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि शुक्रवार को रेस्क्यू के दौरान मिले शव की पहचान संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान उम्र उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी ने बताया कि अब 8 लापता शवों की लगातार खोजबीन की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि सभी टीमों की मदद से अलकनंदा नदी के सभी संभावित किनारों पर खोजबीन की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा। निचले इलाकों को बीते दिन ही सूचना दे दी गई थी कि घोलतीर में बस दुर्घटना हुई है जिसमें लापता लोगों के पानी में बहकर नीचे आने की संभावना हो सकती है। इसलिए निगरानी रखें। इधर, दुर्घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के क्षेत्र में विभिन्न प्वाइन्टों पर वॉचरों की नियुक्ति के साथ ही अलकनन्दा नदी में बोट व सोनार की मदद से ढूंढ-खोज का काम जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ हाइवे भूस्खलन के बाद भनैरपानी में घंटों रहा बाधित  
Next: एसएसबी गुरिल्लाओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.