Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
  • हरिद्वार

पत्नी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। प्रथम अपर जिला जज एसएमडी दानिश ने दोषी को आजीवन कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता भोला ने 16 दिसंबर 2017 को कोतवाली नगर में हत्यारोपी जीजा नीरज पुत्र हरि सिंह निवासी केशु नगला थाना गोंडा जिला अलीगढ़ यूपी, हाल निवासी दूधियाबन्द प्लॉट नम्बर एक स्थित झोपड़ी हरिद्वार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वर्ष 2009 में उसकी बहन बबीता की शादी नीरज से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी जीजा नीरज बहन से मारपीट करता था। एक दिन पहले आरोपी जीजा नीरज का फोन दूसरे जीजा राम अवतार के पास आया था। बताया था कि मैं हरिद्वार में हूं और बबीता चारपाई पर गिरकर मर गई है। जीजा राम अवतार की सूचना पर शिकायतकर्ता व परिजन दूधिया बंद प्लॉट नंबर एक स्थित झोपड़ी में पहुंचे थे तो देखा कि बबीता के गले में फांसी का निशान व माथे पर चोट के निशान थे। आरोपी नीरज से हत्या के बारे में मालूम करने पर वह कुछ भी नहीं बता पाया था। पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। सरकारी अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने साक्ष्य में 12 गवाह पेश किए। उक्त केस में गवाही के दौरान शिकायतकर्ता भोला राम व उसके परिजन अपने बयानों से अपने बयानों से मुकर गए थे। जबकि अन्य गवाहों ने आरोपी नीरज के खिलाफ ठोस गवाही दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4 साल की बच्ची ने धरती से विलुप्त हो चुके डायनासोर का पदचिह्न ढूंढा
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.