Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी कैबिनेट की बैठक में विशेष शिक्षा सेवा नियमावली से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में विशेष शिक्षा सेवा नियमावली से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

135 विशेष शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, वर्षाकालीन सत्र आह्वान को मिली मुख्यमंत्री को अधिकृत करने की मंजूरी

 

देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। विशेष रूप से शिक्षा, स्वच्छता और विधायी मामलों से जुड़े कई निर्णय लिए गए, जो आने वाले समय में राज्य के प्रशासनिक और सामाजिक ढांचे पर प्रभाव डाल सकते हैं।

कैबिनेट ने उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 7 मार्च 2025 और शासनादेश दिनांक 20 मार्च 2025 के तहत राज्य में विशेष शिक्षा के लिए 135 पदों का सृजन पहले ही किया जा चुका था। अब इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सेवा नियमावली को कानूनी रूप से अधिसूचित किया जा रहा है।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के तहत पंचायतीराज विभाग को 1 अप्रैल 2026 से कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही द्वितीय चरण के अंतिम वर्ष यानी 2025–26 के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी विभाग को सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के वर्षाकालीन अधिवेशन (द्वितीय सत्र) के आयोजन हेतु स्थान और तिथि निर्धारण का अधिकार मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। यह निर्णय विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से प्रस्तावित किया गया था।

मंत्रिमंडल के समक्ष एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का भी उल्लेख हुआ। रिपोर्ट का अध्ययन कर उसके सुझावों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के संज्ञानार्थ प्रस्तुत किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, नवजात समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Next: कुमाऊं महोत्सव के चौथे दिन माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.