Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, नवजात समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, नवजात समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

अस्पताल से लौटते समय कार नहर में गिरी, तीन गंभीर घायल, पूरे क्षेत्र में छाया मातम

हल्द्वानी। बुधवार सुबह हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवजात शिशु समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब सात बजे मंडी समिति के पास कैनाल नहर के समीप हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। ग्राम बरा, किच्छा (उधम सिंह नगर) निवासी रामा अपनी पत्नी निर्मला, तीन दिन के नवजात शिशु और अन्य परिजनों के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल से छुट्टी के बाद कार संख्या यूके 06 एएक्स 8728 में घर लौट रहे थे। तभी राज पैलेस के पास चालक श्यामलाल का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार तेज रफ्तार में नहर में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। नैनीताल फायर स्टेशन की टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के तेज बहाव में बह गया, लेकिन साहस का परिचय देते हुए उसने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और खुद भी सकुशल बाहर आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नवजात शिशु भी शामिल है। मृतकों में नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) व तीन दिन का नवजात शिशु शामिल हैं। घायलों में रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और चालक श्यामलाल (40 वर्ष) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवजात की मां निर्मला की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। परिवार जिस खुशी के साथ अपने नवजात शिशु को लेकर घर लौट रहा था, उसी सफर ने उन्हें असमय गहरे शोक में डुबो दिया। इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 जून
Next: धामी कैबिनेट की बैठक में विशेष शिक्षा सेवा नियमावली से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.