Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 25 जून
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 25 जून

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष: आज आप अपने परिवारजनों और सगे-संबंधियों को बहुत याद करेंगे। यदि आप उनसे दूर रहते हों तो अचानक उन्हें मिलकर उन्हें सुखद आश्चर्य पहुंचाएंगे। निकटस्थ स्नेहियों द्वारा लाभ होने की भी संभावना है।

वृषभ: प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला करने का सामथ्र्य आप खोएंगे, जिससे कठिन कार्य हाथ में न लेने की सलाह है। आज सभी कार्यों में अपना पासा कमजोर पड़ते हुए देखकर आपको पूरे दिन कोई भी कामकाज किए बिना निष्क्रिय बैठे रहने की इच्छा होगी।

मिथुन: आपके आसपास घटने वाली घटनाओं के प्रति आप अधिक ध्यान देंगे और उनका बहुत आसानी से आप पर प्रभाव पड़ेगा। आपके आसपास के व्यक्तियों की आत्मीयता आपको अस्वस्थ बनाएंगे। आज आपको शांतिपूर्वक घर रहकर पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताने की इच्छा होगी।

कर्क: आज आप आनंद का अनुभव करेंगे। मनपसंद प्रवृत्ति में घुले-मिले रहना आपको पसंद आएगा। वहीं, मेहमानों के आगमन से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। हालांकि अचानक धन हानि होने की संभावना है, जो आपको चिंतित करेगा।

सिंह: आज आप में गजब का आत्मविश्वास होगा और आप किसी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार होंगे। खेलकूद और उससे संबंधित प्रवृत्तियों के साथ जुड़े हुए व्यक्ति अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आज आप कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति का पूरी ताकत से सामना कर सकेंगे।

कन्या: आज आप व्यापार में अच्छे मुनाफे की आशा रख सकेंगे। आज अपनी बात बहुत सरलतापूर्वक दूसरों के गले उतार सकेंगे। विविध विषयों का ज्ञान पाने का अवसर मिलेगा। घर में मुलाकातियों के आने-जाने से वातावरण आनंदमय रहेगा।

तुला: कानूनी विवादों का आज अंत आएगा। कोर्ट के बाहर समाधान करने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। दिन भर के काम का बोझ हल्का होगा। कठिनाइयों में से रास्ते निकालने की शक्ति प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक: आप पर कार्य का दुगना दबाव रहेगा, जिसके कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। ऑफिस में आपके सहकर्मी और उच्च पदाधिकारी आपके परिश्रम की प्रशंसा करेंगे। दिन के अंत में आपको अपनी प्रमाणिकता और निष्ठा का प्रतिसाद मिलेगा।

धनु: आज आपका रंगीन मिजाज आपको विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षित करेगा और वे केंद्र स्थान में रहेंगे। हालाकि इसका अर्थ यह नहीं है कि आपका किसी के साथ प्रेम हो जाएगा। आप विपरीत लिंगीय पात्र को प्रभावित अवश्य कर सकंगे और चाहेंगे तो उसे खुश करने का प्रयत्न भी करेंगे।

मकर: आज का दिन किसी भी प्रकार की विशेष घटनाओं से रहित सामान्य दिन होगा । किसी महत्त्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा का आयोजन किया होगा तो एक-दो दिन के लिए स्थगित रखना पड़ेगा। आज आपमें जोश और उत्साह का अभाव होगा। अत: कोई महत्त्वपूर्ण कार्य न करना हितकर है।

कुंभ: आज आप कार्य करते हुए बातें अधिक करेंगे। आपकी वाक्पटुता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और लाभ भी दिलाएगी। यदि आप सेल्स या मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते होंगे, तो किसी बड़ी कंपनी या संस्था के साथ लाभदायक समझौता किए जाने की संभावना है।

मीन: आपकी बुद्धिमत्ता और सेवाभावी स्वभाव के कारण आप सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के हकदार बनेंगे। सभी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अब तक प्रेम की खोज में घूमने वाले व्यक्ति अब अपने जीवन में एक प्रिय व्यक्ति के साथ स्थायी हो सकेंगे। आज आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, इसलिए आज के दिन का भरपूर लाभ लेने की सलाह है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश ने सर्जरी कर हटाया व्यक्ति के पैर से 35 किलो का बोन ट्यूमर
Next: दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, नवजात समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 19 जून

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 18 जून

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 17 जून

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.