Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स ऋषिकेश ने सर्जरी कर हटाया व्यक्ति के पैर से 35 किलो का बोन ट्यूमर
  • देहरादून

एम्स ऋषिकेश ने सर्जरी कर हटाया व्यक्ति के पैर से 35 किलो का बोन ट्यूमर

RNS INDIA NEWS 24/06/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। एम्स ऋषिकेश ने एक 27 वर्षीय व्यक्ति के पैर से 35 किलो के ट्यूमर को सर्जरी की मदद से हटाने में सफलता हासिल की है। चिकित्सकों का दावा है कि इतने बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी अभी तक अपने देश में पहला रिकॉर्ड है। सर्जरी के बाद उत्तर प्रदेश के संभल जिले के 27 वर्षीय सलमान के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। चिकित्सकों के मुताबिक सलमान को बाएं पैर में ट्यूमर का पता छह साल पहले लगा था। समय बढ़ने पर धीरे-धीरे उसे उठने-बैठने में परेशानी होने लगी। तकलीफ बढ़ने पर रोगी ने पहले मुरादाबाद और फिर दिल्ली के कई अस्पतालों के चक्कर काटे। दवाओं के साथ जांचें चलती रहीं, लेकिन मर्ज बढ़ता गया। कद्दू के साइज से बड़ा ट्यूमर होने की वजह से सलमान उठ-बैठ नहीं पा रहा था। किसी ने उसे एम्स ऋषिकेश जाने की सलाह दी। यहां विभिन्न जांचों के बाद ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डाक्टरों ने नौ जून को सर्जरी कर ट्यूमर को हटा दिया। इस उपलब्धि के लिए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बीसत्या श्री ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। एम्स के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सर्जन डॉ. मोहित धींगरा ने बताया कि अप्रत्याशित साइज और वजन होने कारण कैंसर ग्रसित ट्यूमर को हटाना बहुत ही मुश्किल था। ट्यूमर के कैंसर में बदलने और साइज बढ़ने की वजह से उस स्थान पर खून का दौरा और रक्त वाहनी में भी बदलाव हो गया था। ऐसे में सर्जरी के दौरान जरा सी लापरवाही रोगी की जान ले सकती थी। इसलिए इन चुनौतियों से निपटने के लिए ऑर्थो के अलावा सीटीवीएस विभाग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सर्जन को भी टीम में शामिल किया गया। 41 किलो के पैर में 35 किलो का ट्यूमर रोगी के पैर में बने 34 किलो 700 ग्राम के ट्यूमर ने न केवल डाक्टरों को हैरत में डाला अपितु इसका विशाल साईज एमआरआई करने में भी बाधा बन गया। ऑर्थो विभाग के हेड प्रो पंकज कंडवाल ने बताया कि रोगी के बांए पैर का कुल वजन सर्जरी से पहले ट्यूमर सहित 41 किलो था। ट्यूमर निकाल दिए जाने के बाद पैर का वजन मात्र 6 किलो 300 ग्राम रह गया। टीम में यह रहे शामिल सर्जरी करने वाली टीम में अस्थि रोग विभाग के सर्जन डा मोहित धींगरा के अलावा सीटीवीएस विभाग के हेड व प्रमुख सर्जन डा अंशुमान दरबारी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की डा मधुबरी वाथुल्या मुख्य तौर पर शामिल थे। जबकि एनेस्थेसिया के डा प्रवीण तलवार, रेडियोलॉजी के डा उदित चैहान, डा अविनाश प्रकाश,डॉ विशाल रेड्डी, डॉ राहुल, डॉ धवल व डॉ प्रशांत आदि ने सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व पुलिस के कार्यों को तत्काल वापस ले सरकार
Next: राशिफल 25 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.