Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश की सफाई व्यवस्था को लागू होगा बीट सिस्टम
  • देहरादून

ऋषिकेश की सफाई व्यवस्था को लागू होगा बीट सिस्टम

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

 नगर आयुक्त ने ली निगम के सफाई निरीक्षकों और सुपर वाइजरों की बैठक

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहर के बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर अब सफाई बीट सिस्टम के माध्यम से होगी। सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षक की निगरानी में पर्यावरण मित्रों की टीम सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करेगी। जिससे सैलानियों और आसपास के लोगों को शहर स्वच्छ नजर आए। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल कार्यभार संभालते ही शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में जुट गए हैं। सोमवार को उन्होंने निगम के सफाई निरीक्षकों और सुपर वाइजरों की बैठक ली है, जिसमें दो टूक स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। इसमें उनका फोकस बाजार समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर है। इनमें मुख्यतौर पर बस अड्डा, गंगाघाट आंतरिक मार्ग और बाजार क्षेत्र शामिल हैं। नगर आयुक्त के मुताबिक, सफाई के लिए बीट सिस्टम को लागू किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए हर बीट में पर्याप्त पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा रही है। उनकी निगरानी का जिम्मा सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षकों पर है। औचक निरीक्षण कर इसका जायजा भी लिया जाएगा। बताया कि लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण मुक्ति को भी चलेगा अभियान शहर में मुख्य और आंतरिक मार्गों पर अतिक्रमण भी ट्रैफिक जाम की समस्या बन रहा है। कुछ लोगों ने फुटपाथ पर अस्थायी तौर पर कब्जा जमाया गया है। जिसके चलते नगर आयुक्त ने जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है, जिसमें नगर क्षेत्र के मार्गों पर भी शिवभक्तों का अत्याधिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में आवागमन बेहतर करने के लिए अतिक्रमण हटना जरूरी है। खाद्य और पूजा सामग्री बिक्री स्थल होंगे चिहि्नत त्रिवेणीघाट पर बेतरतीब पूजा सामग्री और खाद्य पदार्थों की अस्थायी फड़ को नियंत्रित करने की तैयारी भी नगर निगम ने कर ली है। सोमवार को नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनमर्जी से घाट पर पूजा सामग्री और गोल-गप्पे आदि खाद्य पदार्थों की अस्थायी फड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। बताया कि घाट पर एक स्थान चिहि्नत किया जाएगा, जिसमें यहां इस तरह के कार्यों में शामिल लोगों को नियमित से एक स्थान अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की को ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार
Next: बाघ के पिंजड़े में फंसने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.