Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

23 जून को देहरादून-नैनीताल में विशेष चेतावनी

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाओं की आशंका जताते हुए 22 से 28 जून तक के लिए खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। 23 जून को देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। रविवार को टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में भी भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान क्षेत्रीय स्तर पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके साथ ही उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और देहरादून समेत राज्य के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून की सक्रियता से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट
Next: पिरूल से ग्रामीण आर्थिकी कर रहे मजबूत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.