Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग
  • ऊधम सिंह नगर

घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मझोला निवासी एक वृद्ध ने शनिवार देर रात देवहा नहर में छलांग लगा दी। घटना के समय परिवार उसे रोकने के लिए पीछा कर रहा था। जब तक वे उसे रोक पाते, उसने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में वृद्ध की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। सत्रहमील चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात करीब पौने ग्यारह बजे ग्राम मझोला निवासी 60 वर्षीय राजाराम पुत्र उमाचरन ने घरेलू कलह से तंग आकर हल्दी घेरा फीडर संख्या 30 देवहा नहर में छलांग लगा दी। जबकि उसके पीछे परिवार वाले भी दौड़कर आए, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते उसने छलांग मार दी। सूचना मिलते ही वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्ध की तलाश शुरू कर दी। सफलता न मिलने पर रविवार सुबह रुद्रपुर एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया और वृद्ध की तलाश की गई। खबर लिखे जाने तक वृद्ध का कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजाराम के घर में उसके पिता, पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी के अलावा एसडीआरएफ टीम से एसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल खीम सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार रावत, अवनीत सिंह, रोहित परिहार, मंगलदीप, नितिन शर्मा आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान, न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित हुआ अभियान
Next: ट्राले से टकराई कार, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.