Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 25 जून से देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, जुटेंगे 20 एशियाई देशों के खिलाड़ी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

25 जून से देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, जुटेंगे 20 एशियाई देशों के खिलाड़ी

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून 25 जून से नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का मेजबान बन रहा है। देशभर के 16 राज्यों से करीब 450 खिलाड़ी और 150 से ज्यादा स्टाफ इस आयोजन में हिस्सा लेने देहरादून पहुंच रहे हैं। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस आयोजन के लिए देहरादून में विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाए हैं। जहां युवा खिलाड़ी बर्फ पर अपनी तेज रफ्तार और बैलेंसिंग स्किल्स को निखार रहे हैं।
ओलंपिक स्टैंडर्ड के इस रिंक में चीन, जापान, सिंगापुर समेत जुटेंगे 20 एशियाई देशों के खिलाड़ी: देहरादून के आइस स्केटिंग रिंक को लेकर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का कहना है कि ‘जब इस रिंक का निर्माण हुआ था, उस समय भी यह पूरे एशिया में अपने आप में अकेला था और आज भी यह बेहद खास है। यह पूरी आइस स्केटिंग कम्युनिटी के लिए एक सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड खेल विभाग ने इसे एक बार फिर से शुरू किया है।’
“देहरादून में मौजूद यहां आइस स्केटिंग रिंक भारत में एकमात्र ओलंपिक साइज रिंक है, जो कि अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार 60×30 मीटर एक न्यूनतम फील्ड ऑफ प्लेइंग (FOP) की जरूरत होती है। जो यह पूरी करता है। इस तरह से यह आने वाले ओलंपिक के लिए भी एक बड़ा विकल्प भारत के पास मौजूद है।”- अमिताभ शर्मा, अध्यक्ष, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया
अमिताभ शर्मा ने बताया कि आने वाली इस 25 जून से यहां पर नेशनल की स्केटिंग चैंपियनशिप होनी है। इसके बाद अगस्त में एशियाई ओपन शर्ट ट्रैक चैंपियनशिप भी यहां पर होनी है, इस दौरान एशिया के 20 देश के खिलाड़ी यहां पर प्रतिभा करेंगे। इनमें से अभी तक हांगकांग (चीन), फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, कुवैत, कतर, जापान, कोरिया इन सारे देशों ने अपनी एंट्री जमा करवा दी है।

प्रैक्टिस के लिए तैयार जूनियर प्लेयर
उत्तराखंड के खिलाड़ी बनेंगे विंटर गेम्स के महारथी: बच्चों से लेकर प्रोफेशनल स्केट्रर्स तक हर कोई इस चैंपियनशिप को लेकर बेहद उत्साहित है। इस आयोजन से उत्तराखंड में विंटर स्पोर्ट्स को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। आगामी 25 जून से शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता में देशभर के दर्जनों प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे और दर्शकों को एक बर्फीले रोमांच से भरपूर अनुभव मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी ने दिए एहतियाती निर्देश
Next: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.