Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा में जल संरक्षण पर जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा में जल संरक्षण पर जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकास खंड लमगड़ा मुख्यालय में जल संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत एक जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास, जलागम, उद्यान, एनआरएलएम, रीप परियोजना सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। गोष्ठी में वक्ताओं ने जल संरक्षण व संवर्धन के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जलागम विभाग से शशिवर्धन अधिकारी ने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण असंतुलन के कारणों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे परंपरागत जल स्रोतों जैसे धारे-नौलों को रिचार्ज कर जल संकट को टाला जा सकता है। जलागम विभाग के कृषि विशेषज्ञ धीरज सिंह ने ‘मेरा धारा मेरा नौला’ अभियान के तहत जल स्रोतों की सुरक्षा, ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव और पारिस्थितिक संतुलन की आवश्यकता पर विचार रखे। इसी क्रम में महिला समूहों ने भी अपनी राय साझा करते हुए बताया कि पूर्व की तुलना में अब जल स्रोतों में पानी की उपलब्धता घट गई है, जिससे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उद्यान विभाग से हेम बिष्ट ने वृक्षारोपण, फल पौध रोपण और पॉलिहाउस तकनीक के जरिए जल संरक्षण व जलवायु अनुकूल खेती की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने औषधीय पौधों की खेती को भी लाभकारी बताया। हिमोत्थान सोसायटी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी डीएस बोरा ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सर्वे किया जा रहा है और कई स्थानों पर जीर्णोद्धार कार्य भी कराए गए हैं। कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्वे ने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और जल स्रोतों के संरक्षण की अपील की। इसके उपरांत अमृत सरोवर के समीप ग्राम ठाट में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें बांज, क्वेराल, तुन, सहतूत और कांफल जैसे प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की बात कही। आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्राम समूहों की महिलाओं सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम पहुंचे लोनिवि सचिव, मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा
Next: गोवा में प्रेमिका के साथ शादी करने आया था युवक, हत्या कर शव जंगल में फेंका

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.