Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोवा में प्रेमिका के साथ शादी करने आया था युवक, हत्या कर शव जंगल में फेंका
  • राष्ट्रीय

गोवा में प्रेमिका के साथ शादी करने आया था युवक, हत्या कर शव जंगल में फेंका

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

पणजी (आरएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से शादी करने के लिए एक प्रेमी जोड़ा गोवा आया था, लेकिन युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया और खुद बेंगलुरु भाग गया।
सोमवार को महिला का शव दक्षिण गोवा के धारबंदोरा के पिल्लम इलाके के वन क्षेत्र में मिला, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
पुलिस ने सबूत के आधार पर आरोपी प्रेमी संजय केविन एम (22) को हुबली से गिरफ्तार किया है।
मृतक पीड़िता रोशनी मोसेस (22) हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रोशनी और संजय हुबली से गोवा के लिए कदंबा परिवहन निगम की बस पकड़ी थी।
संजय को रोशनी पर शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध रखती है, ऐसे में उसने हत्या की योजना बनाई और अपने पास चाकू रखा।
रविवार को दोनों धारबंदोरा के मोलेम वन्यजीव अभ्यारण्य में पिल्लिम के पास उतर गए।
तब संजय रोशनी को फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और चाकू से उसका गला रेत दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय हत्या को अंजाम देने के बाद टैक्सी पकड़कर हुबली चला गया। वह अपने साथ रोशनी का मोबाइल फोन भी ले गया।
सोमवार को सुबह जब एक किसान जंगल से निकला तो सड़क से 100 मीटर दूर महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक टीकम सिंह वर्मा ने फोरेंसिक, तकनीकी विश्लेषण टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से 24 घंटे के अंदर आरोपी तक पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें महिला के पर्स में एक बस का टिकट मिला। बस में किराए का भुगतान यूपीआई से किया गया था, जिसे संजय ने किया था।
इसके बाद गोवा के पुलिस अधिकारी हुबली पहुंचे और मंगलवार को कर्नाटक पुलिस से उसकी गिरफ्तारी में सहयोग मांगा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है, लेकिन अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। आरोपी 7 दिन की हिरासत में है।
रोशनी और संजय दोनों कर्नाटक में साथ में पढ़ते थे। तभी उन्हें आपस में प्यार हुआ और शादी के लिए गोवा पहुंचे थे। रोशनी बेंगलुरु के स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मचारी थी।
संजय ने पुलिस को बताया कि उसे रोशनी पर काफी समय से शक था कि वह किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध में है, उसके बाद भी उसे धोखा दे रही थी।
इसी बात को लेकर दोनों में बस में झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद उसने हत्या की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा में जल संरक्षण पर जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश
Next: निजी विद्यालय के दो छात्रों के प्रमाण पत्र रोकने पर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.