Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व एकता और विश्वास थीम पर ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

विश्व एकता और विश्वास थीम पर ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्वव्यापी अभियान ‘ध्यान से विश्व एकता और विश्वास’ के अंतर्गत अल्मोड़ा के राजयोग केंद्र में सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन महिलाओं डॉ. वसुधा पंत, डॉ. मंजू बौरा और डॉ. निर्मला जोशी को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल को माउंट आबू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था। इसी कड़ी में अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ते हुए महिला प्रभाग की अध्यक्षा और रूस व बाल्टिक देशों सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा क्षेत्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी चक्रधारी ने कहा कि वर्तमान विश्व में अविश्वास, तनाव और वैमनस्य की भावना बढ़ रही है। ऐसे में राजयोग ध्यान और आध्यात्मिक ज्ञान ही शांति, प्रेम और विश्वास की दिशा में सार्थक मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मा की सच्ची पहचान और परमात्मा से जुड़ाव से ही नव विश्व निर्माण की राह प्रशस्त होती है। समारोह में हल्द्वानी से आईं बीके नीलम दीदी ने आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं सोनीपत की टीडीआई सिटी से जुड़ी ब्रह्माकुमारी गीता ने कहा कि नियमित राजयोग अभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, सजग और संतुलित बनाता है। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. दुर्गापाल ने ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। दिल्ली-एनसीआर के मीडिया संयोजक ब्रह्माकुमार गणेश जोशी ने संस्था की गतिविधियों और वैश्विक सेवाओं की जानकारी साझा की। समारोह में सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा, बैज और एक पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी ने अपने अनुभव साझा किए और इस सम्मान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बीके हेमेंद्र जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 जून
Next: जनगणना 2026 की अधिसूचना जारी: पहली बार होगी डिजिटल और जातिगत गणना, महिला आरक्षण और परिसीमन का रास्ता साफ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.