Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कोटेश्वर खेल मैदान में अन्य संस्थान बनाने पर करेंगे आंदोलन
  • टिहरी

कोटेश्वर खेल मैदान में अन्य संस्थान बनाने पर करेंगे आंदोलन

RNS INDIA NEWS 15/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के कोटेश्वर बांध के निकट खेल मैदान में यदि कोटेश्वर बांध परियोजना ने अन्य निर्माण कार्य कर अन्य कोई संस्थान बनाने का प्रयास किया, तो बांध प्रभावित जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीती 7 जून को टीएचडीसी कोटेश्वर बांध परियोजना के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन प्रेषित किया था, जिसे लेकर टीएचडीसी ने जनप्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खेल मैदान में युवा क्रिकेट टूर्नामेंट एवं अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय जन प्रतिनिधि यहां पर खेल मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन टीएचडीसी कोटेश्वर प्रशासन यहां पर मैदान में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए निर्माण करना चाहता है, जिससे खेल मैदान प्रभावित हो रहा है। जन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि खेल मैदान के बदले में निकट ही खेल मैदान बना कर दिया जाए। इसके साथ ही वाटर स्पोर्ट्स कालेज व अन्य निर्माणाधीन संस्थान में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। जिससे बांध प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार मिल सके। जन प्रतिनिधियों में प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, निवर्तमान प्रशासक विनोद सिंह चौहान, रघुवीर सिंह सजवाण, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, दरमियान सिंह रावत ने कहा कि अगर उनकी यह मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वार्ता में महाप्रबंधक एमके सिंह के अलावा परियोजना के संजय मेहर, शिव दत्त पेटवाल, प्रदीप असवाल में मामले में समय मांगा है और बताया कि अगली बैठक ईडी टीएचडीसी भागीरथी पुरम की उपस्थिति की जायेगी। अगली बैठक तक धरना-प्रदर्शन वआंदोलन स्थगित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौलों के संरक्षण को पार्षदों और हिसालू संस्था ने संभाली जिम्मेदारी
Next: आत्महत्या करने को नदी में कूदी युवती को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.