Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नौलों के संरक्षण को पार्षदों और हिसालू संस्था ने संभाली जिम्मेदारी
  • अल्मोड़ा

नौलों के संरक्षण को पार्षदों और हिसालू संस्था ने संभाली जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर में तेजी से विलुप्त हो रही पारंपरिक जलसंरचना नौलियों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। नगर क्षेत्र के पार्षदों ने हिसालू संस्था के सहयोग से अल्मोड़ा के बचे-खुचे नौलों को संजोने का बीड़ा उठाया है। पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने जानकारी दी कि नगर में सप्ताह में एक दिन एक नौले की सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद इनका निरंतर संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक समय अल्मोड़ा नगर में सैकड़ों नौले हुआ करते थे, जो शुद्ध पेयजल के स्रोत और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक थे। लेकिन अब गिने-चुने ही नौले बचे हैं, जिन्हें बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम में जब बैराज में सिल्ट की वजह से जलापूर्ति बाधित हो जाती है, तब लोग इन्हीं नौलों से पेयजल लेते हैं। इसके अलावा हिन्दू परंपरा में मृत्यु के उपरांत होने वाले 12 दिन के क्रिया-कर्म जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी इन्हीं नौलों पर सम्पन्न होते हैं, जिससे इनकी सांस्कृतिक महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। पार्षद अभिषेक जोशी ने कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त इन जलस्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। रविवार को लक्ष्मेश्वर स्थित नौले की सफाई कर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया। इस स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान में पार्षद अमित साह ‘मोनू’, पार्षद अभिषेक जोशी, हिसालू संस्था के कृष्ण सिंह, सतीश उपाध्याय, उमेश नयाल, अतुल पांडे और भावेश पांडे सहित कई जागरूक नागरिक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘विकसित भारत का अमृत काल’ अभियान के तहत ताकुला में भाजपा ने की मंडल कार्यशाला
Next: कोटेश्वर खेल मैदान में अन्य संस्थान बनाने पर करेंगे आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.