Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनएच चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी का अनुबंध निलंबित
  • पौड़ी

एनएच चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी का अनुबंध निलंबित

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी-सतपुली-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर बीती शनिवार की रात पोकलेन मशीन से युवक की हत्या करने के मामले में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कंपनी का अनुबंध निलंबित कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विवाद के बाद डांडामंडी निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने के निर्देश एनएच के अफसरों को दिए गए है। वहीं, एनएच के अफसरों ने भी कंपंनी के अनुबंध के निलंबन की संस्तुति कर दी है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पौड़ी-सतपुली-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलेन चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक सुमन देवरानी की हत्या का पर कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने और दोषी पोकलेन चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अफसरों को दिए गए हैं। महाराज ने कहा कि कार्यदायी कंपनी को अपने कर्मचारियों द्वारा या उनके बीच किसी भी गैरकानूनी, उपद्रवी या अव्यवस्थित आचरण को रोकने के लिए व कार्य स्थल के आसपास के क्षेत्र में शांति और लोगों तथा संपत्ति की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर समय सभी उचित सावधानियां बरतनी चाहिए थीं लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा कई स्थानों पर कार्यस्थल से पहाड़ कटान के पश्चात मलबा पूर्ण रूप से नहीं हटाया गया है जिससे आने जाने वाले यात्रियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित यातायात उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं, एनएच के अफसरों ने लोनिवि मंत्री के सख्त रुख के बाद तत्काल प्रभाव से कंपनी के अनुबंध निलंबन की संस्तुति कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की हत्या करने वाला पोकलेन चालक हरियाणा से गिरफ्तार
Next: मेट्रोपॉलिस में गैस रिसाव की जांच कराई जाए

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.