Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • युक्टिकान में नवाचार और कौशल का प्रदर्शन किया
  • टिहरी

युक्टिकान में नवाचार और कौशल का प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि बादशाहीथौल के आयोजित विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम युक्टिकान का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अभिनव पहल ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपनी बौद्धिक क्षमता, संवाद कौशल, नवाचार और करियर मार्गदर्शन के प्रति अपनी समझ का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युक्टिकान जैसे कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह न केवल छात्रों को किताबी ज्ञान से परे जाकर नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद करता है, बल्कि उन्हें सही करियर दिशा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना, उनके ज्ञान को परखना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को भी शामिल किया गया। जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नवोन्मेषी प्रोजेक्ट टॉपिक्स रहे। इन प्रोजेक्ट ने छात्रों की गहन सोच और समस्या-समाधान की क्षमता को दर्शाया। पर्सनलाइज्ड एजुकेशन प्लेटफॉर्म छात्रों ने एक ऐसे व्यक्तिगत शिक्षा प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव रखा, जो प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की गति और शैली के अनुरूप शिक्षा सामग्री और मूल्यांकन प्रदान कर सकता है। वेस्ट टू रिवॉर्ड सिस्टम, इस प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों ने अपशिष्ट प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए एक अद्वितीय पुरस्कार प्रणाली का विचार प्रस्तुत किया। लीगल एआई असिस्टेंट से छात्रों ने एक ऐसे डिजिटल कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित लीगल असिस्टेंट की अवधारणा प्रस्तुत की, जो कानूनी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और आम नागरिकों तक कानूनी सहायता पहुंचाने में मददगार हो सकता है। यह परियोजना कानूनी जागरूकता और प्रौद्योगिकी के माध्यम से न्याय तक पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन प्रोजेक्ट के साथ-साथ बीसीए के छात्र अभय, ऋषभ, रोहन, आयुष, आदित्य और हिमांशु ने विभिन्न विषयों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुतियों ने न केवल उनके अकादमिक ज्ञान को प्रदर्शित किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद क्षमता को भी उजागर किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे सभी कार्यालय शिफ्ट करें: डीएम
Next: मां की हत्या के दोषी बेटे को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.