Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार नगर आयुक्त व श्रम निरीक्षक का स्पष्टीकरण तलब
  • पौड़ी

कोटद्वार नगर आयुक्त व श्रम निरीक्षक का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने जिला कार्यालय सभागार पौड़ी में नगर निकाय अफसरों, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही किया गया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली बीमा योजनाओं, शैक्षिक ऋण व स्वरोजगार ऋण के विषय में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में नदारद रहने पर कोटद्वार नगर आयुक्त व श्रम निरीक्षक( लेबर इंस्पेक्टर) का स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सभी अफसर अपने स्तर से राज्य व केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छकारों से संबंधित योजनाओं को स्वच्छकार समुदाय तक पहुंचाएं। कहा कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, उत्तम गुणवत्ता की वर्दी, उपकरण व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीवर लाइनों में कार्यरत कर्मियों को सेफ्टी किट प्रदान करने और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने पर भी जोर दिया। राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में 859 पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित लाभ देने वाली वन टाइम सेटलमेंट योजना पर मोहर लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने सभी पर्यावरण मित्रों को नमस्ते योजना से जोड़े जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को वाल्मीकि और मलिन बस्तियों में नियमित रूप से कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण मित्रों ने उन्हें श्रम मानकों के अनुरूप साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) का लाभ देने की मांग रखी। इस अवसर पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी शांति प्रसाद जोशी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां की हत्या के दोषी बेटे को आजीवन कारावास
Next: मेरठ में ऑनर किलिंग; ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर 12वीं की छात्रा की गला दबाकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.