Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के दर्शन, रुद्राभिषेक कर मांगा देश की समृद्धि का आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के दर्शन, रुद्राभिषेक कर मांगा देश की समृद्धि का आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केंद्रीय लघु, मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को अपने परिवार सहित केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक पूजा कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह के समय केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे, जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। दर्शन के उपरांत बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए।

मांझी ने केदारनाथ यात्रा को अत्यंत सुखद अनुभव बताया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी व स्वयंवर सेमवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर रावत व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बाद में केंद्रीय मंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति, चमोली जिला प्रशासन एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका भव्य स्वागत किया। बदरीनाथ में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, धाम प्रभारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित और थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी भी उपस्थित रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत जनता तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार के 11 साल के कार्य
Next: हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.