Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत जनता तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार के 11 साल के कार्य
  • अल्मोड़ा

‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत जनता तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार के 11 साल के कार्य

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियानों की रणनीति से अवगत कराया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र वल्दिया ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला की शुरुआत जिलाध्यक्ष महेश नयाल के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों ने पार्टी को जन-जन से जोड़ा है और कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे संकल्प से सिद्धि अभियान समेत सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इन आयोजनों से समाज के बीच पार्टी का चिंतन और राष्ट्रवादी विचारधारा पहुंचती है, जो आज के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक इतिहास से जोड़ने में सहायक है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि आगामी दिनों में पार्टी द्वारा राष्ट्रीय, प्रादेशिक और मंडल स्तर पर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री देशभर के मीडिया माध्यमों से संवाद करेंगे। इसके बाद 9 जून को राज्य स्तर पर संवाद और 10–11 जून को प्रमुख नगरों में प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी, जहां केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और देश के भविष्य की दिशा पर संवाद होगा। 15 से 17 जून तक बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम होंगे, जिनमें शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला चौपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में आयुष्मान योजना (वय वंदन) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण भी किया जाएगा। 17 से 21 जून तक विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के तहत 5 जून से 15 अगस्त तक ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सीड बॉल और पौधरोपण की गतिविधियां चलेंगी। इसके अलावा 23 जून को जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 जून को आपातकाल की बरसी पर ‘काला दिवस’ के रूप में सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और शैक्षणिक संस्थाओं में आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में पार्टी की जिला और मंडल इकाइयों को सभी कार्यक्रमों की तैयारी के निर्देश दिए गए और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने अल्मोड़ा जनपद के विकास को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Next: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के दर्शन, रुद्राभिषेक कर मांगा देश की समृद्धि का आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.