Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में दूसरे दिन भी बर्फबारी, गिरा पारा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में दूसरे दिन भी बर्फबारी, गिरा पारा

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई जबकि बारिश भी लगातार जा रही है। इससे धाम में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम के चलते यहां रात को तापमान माइनस 4 तक भी पहुंच रहा है। हालांकि यात्रियों को ठंड से किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। बीते दो दिनों से केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। जून के महीने में केदारनाथ धाम ही नहीं अन्य निचले इलाकों में भी ठिठुरन हो रही है। बुधवार को केदारनाथ में सुबह साढ़े 10 बजे से बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई जो साढ़े 12 बजे तक जारी रही।
हालांकि जो बर्फ गिरती रही वह तुरंत पिघलने भी लगी। जिससे धाम में बर्फ जमा नहीं हो पा रही है। बारिश और बर्फबारी से कुछ जगहों पैदल मार्ग में कीचड़ हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। केदारनाथ में लगातार खराब मौसम के चलते हेली सेवाएं भी कई बार प्रभावित हो रही है। बुधवार को भी हेली सेवाएं रुक-रुक कर चलती रही। इधर, यात्रियों को केदारनाथ में खराब मौसम के चलते अपनी व्यवस्थाओं के साथ यात्रा करने की भी सलाह दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे पैदल यात्रा करने से पूर्व बरसाती, गरम कपड़े, जूते, गरम मौजे, छाता, रेन कोट सहित जरूरी सामान जरूर साथ में रखें। ताकि यात्रा मार्ग में उन्हें किसी तरह की दिक्कतें न हो। कपड़े भीगने की स्थिति में अन्य गरम कपड़े भी साथ में रखें। वहीं दूसरी ओर मुख्यालय सहित जनपद के अधिकांश इलाकों में बारिश होती रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थत्यूड़ से गुमशुदा महिला को मसूरी से पुलिस ने किया बरामद
Next: गंगा दशहरा पर केदारनाथ धाम में पंच गंगा संगम का किया पूजन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.