Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • थत्यूड़ से गुमशुदा महिला को मसूरी से पुलिस ने किया बरामद
  • टिहरी

थत्यूड़ से गुमशुदा महिला को मसूरी से पुलिस ने किया बरामद

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   पति से साथ रोज-रोज के झगड़े के चलते घर से गायब हुई महिला को थत्यूड़ पुलिस ने 24 घंटों के भीतर मसूरी से बरामद कर लिया है। महिला को परिजनों को सौंपा गया है। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने मामले में एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही की। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, ग्राम रौतू की बैली, पोओ सुवाखोली जौनपुर, थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल ने अपनी पत्नी उम्र 22 वर्ष के बीती एक जून को रात्रि 9 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चले जाने तथा वापस न आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई। महिला संबंधी अपराध और किसी अनहोनी होने की आशंका के चलते एसएसपी आयुष अग्रवाल ने थानाध्यक्ष थत्यूड़ को शीघ्र घटना के अनावरण के सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस के द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि गुमशुदा महिला के साथ उसके पति का झगड़ा हुआ था। मामले की संवेदनशीलता व गम्भीरता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी के लिए तत्काल थाने से विभिन्न टीमें बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी कैमरे, कॉल डिटेल व आस-पास के इलाकों में गुमशुदा की सघन तलाश शुरू की गई। पुलिस की ओर से 24 घण्टे से भी कम समय में मसूरी से महिला को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता ने पूछने पर बताया गया कि उसका पति आये दिन मारपीट व झगड़ा करता रहता है। जिससे तंग होकर घर से चली गयी थी। गुमशुदा को उसके कहे अनुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला को बरामद करने में सीसीटीवी टीम के कैलाश चौहान, राजबीर सिंह के साथ ही पुलिस टीम में एसआई प्रकाश सिंह जीना, जितेंद्र कुमार, मुकेश सिलोड़ी, दलीप, महेंद्र व अंकिता की भूमिका अहम रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोसी क्षेत्र में किया वृक्षारोपण
Next: केदारनाथ में दूसरे दिन भी बर्फबारी, गिरा पारा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.