Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मां सुरकंडा परिसर में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा
  • टिहरी

मां सुरकंडा परिसर में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  गंगा दशहरे पर गुरुवार को सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। मां गंगा और मां सुरकंडा के जयकारों से पूरा सिद्धपीठ क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। इस मौके पर मंदिर परिसर में देवी गंगा और सुरकंडा की वेद-ऋचाओं और नैवेद्य से विशेष पूजा-अर्चना की गई। जबकि इससे पहले कद्दूखाल में भक्तों ने रातभर भजनों और जागरों से देवी की स्तुति की। गुरुवार को गंगा दशहरे पर सुरकंडा मंदिर में देवी दर्शनों को खूब भीड़ उमड़ी। जबकि बीती बुधवार देर शाम को नमस्कार देवभूमि सेवा संघ नई दिल्ली की ओर से कद्दूखाल में रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
कद्दूखाल में लोकगायक मुकेश कठैत सहित अन्य ने देवी जागर व भक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मुकेश कठैत और टीम ने नौशिणा की देवी माता राजी रखीं रै.., माता तेरो दरबार प्यारा.., जकम दिबतौं का ठौ छन भैजी.., पर्चु देंदि रै हे माता.. आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। गुरुवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के कपाट खुलते ही देवी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। सुबह सबसे पहले मंदिर में मां की मूर्ति का गंगाजल से स्नान कराया और उसके बाद पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद मां की मूर्ति को भोग लगाया गया और नया ध्वज स्थापित किया गया। मंदिर में मां के दर्शनों के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों ने मां से घर-परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली के परिपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि देवी को भोग लगाने के बाद भंडारा और रात्रि जागरण किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
Next: फर्जी नम्बर प्लेट व दस्तावेजों के प्रयोग में आरोपी को दो वर्ष का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.