Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 5 जून को गंगा दशहरा और 6 जून को निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर रूट प्लान जारी
  • हरिद्वार

5 जून को गंगा दशहरा और 6 जून को निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर रूट प्लान जारी

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार पुलिस ने 5 जून को गंगा दशहरा और 6 जून को निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर रूट प्लान जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीड़ के बढ़ने पर दो दिन भारी वाहनों को बंद किया जाएगा। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने सोमवार को बताया कि भीड़ बढ़ने पर ही हाईवे पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी और भीमगोड़ा बैरियर तक जीरो जोन रहेगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री की गई है। बताया कि दिल्ली, मेरठ से आने वाले वाहन कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से हरिद्वार आएंगे और अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर इन वाहनों को मंगलौर से लंढौरा की तरफ वाया लक्सर हरिद्वार भेजा जाएगा और बैरागी कैम्प पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहन मंडावर, भगवानपुर, सालियर, कोर कॉलेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा से हरिद्वार आकर अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू की ओर भेजा जाएगा। दबाव बढ़ने पर वाहन बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे।
वहीं, शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो/विक्रम, ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

कांवड़ मेला 11 से 23 जुलाई तक चलेगा
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को कहा कि कांवड़ मेला संपन्न कराने में हम सभी की जिम्मेदारी है, आपसी समन्वय बनाकर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रजेंटेंशन के माध्यम से तैयारियों पर की परिचर्चा की। इस बार 11 से 23 जुलाई तक कांवड़ मेला चलेगा। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में सोमवार को आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को जानने के उद्देश्य से जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मेला के दृष्टिगत नहर पटरी एवं जनपद में स्थित सभी पार्किंग का निरीक्षण करें। विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, राष्ट्रीय राजमार्ग, कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में जून में बर्फबारी, यात्रियों में उत्साह
Next: अदालत ने डिजिटल अरेस्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.