Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अदालत ने डिजिटल अरेस्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की
  • अल्मोड़ा

अदालत ने डिजिटल अरेस्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने आरोपी निशित मांडलिया निवासी जामनगर, गुजरात की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने जोरदार विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ 7.20 लाख रुपये की ठगी की। मामले के अनुसार 11 जनवरी 2025 को पीड़ित को एक फर्जी व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने सीबीआई अधिकारी बनकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और उसे 30 घंटे तक वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। डर के चलते पीड़ित ने 13 से 16 जनवरी के बीच अलग-अलग खातों में कुल 7.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जांच में सामने आया कि उक्त राशि आरोपी निशित मांडलिया के निर्देश पर उसके सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से ठगी में प्रयुक्त नंबरों और चैटिंग के साक्ष्य भी बरामद किए हैं। अदालत ने अपराध की गंभीरता, ठगी की योजना, डिजिटल माध्यम से धमकी और आरोपी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए उसकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 जून को गंगा दशहरा और 6 जून को निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर रूट प्लान जारी
Next: जिलाधिकारी ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.