Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में जून में बर्फबारी, यात्रियों में उत्साह
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में जून में बर्फबारी, यात्रियों में उत्साह

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
kedarnath1

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम में इस वर्ष जून के महीने में भी मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है। मंगलवार को केदारनाथ मंदिर और बेस कैंप क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे तीर्थयात्रियों में उत्साह और आश्चर्य दोनों देखने को मिले। हालांकि बर्फ गिरते ही जमीन पर पिघलने लगी, जिससे कुछ ही देर में बर्फ का नामोनिशान नहीं रहा। मंगलवार को सुबह से ही जनपदके अधिकांश क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ था। दोपहर बाद मुख्यालय समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि केदारनाथ में सुबह करीब 11 बजे बर्फबारी शुरू हुई जो साढ़े 12 बजे तक चली। एक घंटे की इस हल्की बर्फबारी में बर्फ गिरते ही पिघल गई, जिससे चारों ओर सफेदी का नज़ारा ज्यादा देर टिक नहीं पाया। बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि जून माह में पहले भी केदारनाथ में बर्फबारी होती रही है, लेकिन इस समय बर्फ टिकती नहीं है। बावजूद इसके, बर्फबारी का नज़ारा देखने वाले यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। लगातार खराब मौसम के चलते यात्रा प्रभावित हो रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बार-बार बाधित हो रही हैं। स्थानीय प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Next: 5 जून को गंगा दशहरा और 6 जून को निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर रूट प्लान जारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.